बौंसी के वार्ड 12 में नाला न होने से सड़क पर बह रहा गंदा पानी. मधुसूदन मंदिर के श्रद्धालुओं को भी परेशानी. स्थायी समाधान का इंतज़ार. नगर पंचायत बौंसी के वार्ड संख्या 12 में जलनिकासी की गंभीर समस्या स्थानीय लोगों के लिए भारी मुसीबत बन चुकी है. क्षेत्र में नाले का निर्माण नहीं होने के कारण घरों का गंदा और बदबूदार पानी सीधे सड़क पर बह रहा है.