कांग्रेस ने वाराणसी में भाजपा मंत्री रविंद्र जायसवाल पर सरकारी सर्किट हाउस का चुनावी बैठकों के लिए दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने जिलाधिकारी से सवाल किया है कि क्या विपक्ष को भी ऐसी बैठकों की अनुमति मिलेगी। प्रदेश में अब विधानसभा चुनाव की आहट के बीच वाराणसी में सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग को लेकर कांग्रेस हमलावर है। कांग्रेस की ओर से आरोप लगाया गया है.