Varanasi News: बाबतपुर स्थित वाराणसी एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता घटकर 250 मीटर रह गई, जिससे विमानों की लैंडिंग बाधित हुई। बेंगलुरु और दिल्ली से आने वाली इंडिगो की उड़ानें लखनऊ डायवर्ट की गईं, जबकि काठमांडू से आया बुद्धा एयर का विमान वापस लौट गया। दृश्यता सुधरने पर सुबह 9:14 बजे के बाद संचालन शुरू हुआ और विमान बाद में वाराणसी लौटे।, Varanasi Hindi News - Hindustan.