वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर घने कोहरे और धुंध के कारण दृश्यता कम होने से विमान संचालन प्रभावित हुआ। बेंगलुरु, दिल्ली और काठमांडू से आ रहे तीन विमानों को हवा में चक्कर काटने के बाद लखनऊ और काठमांडू डायवर्ट किया गया, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। बाबतपुर एयरपोर्ट पर सोमवार की सुबह मौसम में हुए अचानक बदलाव और घने कोहरे व धुंध के कारण रनवे पर दृश्यता (विजिबिलिटी) सामान्य से काफी कम.