आगरा में नहरों की सफाई के कारण किसानों को सिंचाई के लिए पानी का इंतजार करना पड़ेगा। 15 नवंबर तक पानी पहुंचने से गेहूं की बुवाई में देरी और उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। नहरों की सफाई का काम पूरा होने तक किसानों को सिंचाई के लिए इंतजार करना पड़ेगा। जिले में 10 नवंबर तक नहरों की सफाई का कार्य चलेगा। इसके बाद 10 नवंबर को हरिद्वार से पानी छोड़ा जाएगा.