उमेश पाल हत्याकांड में वांछित अतीक अहमद के रिश्तेदार खालिद जफर ने प्रयागराज में एक युवक रमीज पर पिस्टल की बट से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर धूमनगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उमेश पाल हत्याकांड में वांछित खालिद जफर व अन्य के खिलाफ युवक पर जानलेवा हमले में केस दर्ज हुआ है। अतीक अहमद के रिश्तेदार है अभियुक्त खालिद जफर.