'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा के कारण सुबह 10 बजे से हजरतगंज समेत कई प्रमुख रास्ते रहेंगे बंद. लखनऊ: राजधानी में मंगलवार को लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ नाम से पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा. जिसके चलते यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है. सुबह 10 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक जरूरत के अनुसार कई प्रमुख रास्तों को बंद किया गया है.