जेवर एयरपोर्ट पर 15 जून 2026 से उड़ानें शुरू हुई थीं. पहली फ्लाइट इंडिगो की थी, जो लखनऊ से आकर यहां उतरी. पहले दिन करीब 1,427 यात्रियों ने सफर किया. नोएडा एयरपोर्ट को बड़ी उम्मीदों के साथ शुरू किया गया था. दावा था कि यह एयरपोर्ट दिल्ली-NCR के लोगों के लिए हवाई सफर को आसान बनाएगा और देश के बड़े एयरपोर्ट में शामिल होगा.