कश्मीर की गुरेज़ घाटी अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती है, लेकिन यहां के कई गांव लंबे समय तक पर्यटन के नक्शे से दूर रहे। दो युवा दोस्तों की पहल Wild Flock सोशल मीडिया के जरिए इन अनदेखी जगहों को देश-दुनिया के पर्यटकों तक पहुंचा रही है। पर्यटकों के आने से स्थानीय लोगों के लिए गाइडिंग, होमस्टे, परिवहन और खानपान जैसे कामों में रोजगार के अवसर बन रहे हैं। यह कहानी दिखाती.