आग से दोनों कार जल गईं. पुलिस घटना के वास्तविक कारणों को लेकर पड़ताल जारी है. जयपुर: राजधानी जयपुर में पुलिस मुख्यालय के पास गली में सोमवार सुबह सड़क पर खड़ी दो कारों में आग लगने से हड़कंप मच गया. आग की लपटें उठती देख आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए.