आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के पलपु डुंगाडा गांव में सड़क संपर्क नहीं होने के कारण एक मां अपनी बीमार 12 वर्षीय बेटी को करीब सात किलोमीटर तक कंधे पर उठाकर अस्पताल ले गई। बारिश के कारण रास्ते भी खराब थे। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग की है।