विदिशा के मूर्तिकारों की बनाई गणेश-लक्ष्मी सहित सभी प्रकार की प्रतिमाओं की डिमांड. भोपाल में भी मिला मार्केट. रिपोर्ट- रवि प्रजापति. विदिशा : दीपावली पर्व का असर बाजारों में दिखने लगा है. बाजारों से लेकर गली-मोहल्लों तक रौनक दिखने लगी है. विदिशा के खाई मोहल्ला क्षेत्र में मूर्तिकार पूरे परिवार के साथ मिलकर पूरी शिद्दत और लगन के साथ मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे.