दरभंगा जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का चुनाव संपन्न। रणधीर कुमार अध्यक्ष, अरुण चौधरी सचिव चुने गए। दवा व्यवसायियों में उत्साह। दवा एसोसिएशन चुनाव: दरभंगा जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का बहुप्रतीक्षित चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया. इस बार के चुनाव में अध्यक्ष पद पर कड़े मुकाबले के बीच रणधीर कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजेश मोहन सिंह को 32 मतों से पराजित कर शानदार जीत हासिल की.