दिल्ली का AQI सोमवार को 349 पहुंचकर बहुत खराब श्रेणी में आ गया. दो दिन हुई बारिश की राहत अब खत्म हो चुकी है. पराली जलाने से और शांत हवा से प्रदूषण बढ़ा है. अगले दिनों स्मॉग और बढ़ने की आशंका है. रविवार को 24 घंटे का औसत AQI 261 (खराब) रहा था, जबकि उससे एक दिन पहले यह 117 (मध्यम) था.