संघ की स्थापना के 101 वर्ष पूरे होने पर ब्यावर में निकला पथ संचलन, 15 मार्गों पर पुष्प वर्षा कर विभिन्न संगठनों ने किया स्वागत। ब्यावर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के विशाल पथ संचलन में स्वयंसेवकों ने अनुशासन, एकता और राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया। शरद पूर्णिमा के अवसर पर निकले इस पथ संचलन में नगर की 31 बस्तियों के वरिष्ठ, युवा, किशोर और बाल स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हुए। शहर.