क्षेत्र के गांव गुलेली निवासी राहुल (27) की शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उनको अस्पताल लेकर गए, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पिता ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप बहू पर लगाया है। पोस्टमॉर्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। पोस्टमॉर्टम हाउस पर शनिवार को राहुल के पिता भागीरथ ने बताया कि.