दीपावली पर्व पर यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए मेरठ रोडवेज ने विशेष बस सेवाएं शुरू की हैं। 6 से 17 नवंबर तक चलने वाली इन बसों के संविदा चालक-परिचालकों को 4800 रुपये का अतिरिक्त मानदेय मिलेगा। दीपावली के पर्व पर लोगों को उनके गंतव्य पर पहुंचाने के लिए रोडवेज ने कमर कस ली है। छह नवंबर से 17 नवंबर तक के लिए प्रोत्साहन योजना भी लागू हो गई है।