लखनऊ। पीजीआई की हॉस्पिटल अटेंडेंट और नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा रविवार को अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गई। गोमतीनगर के तीन परीक्षा केंद्रों पर चल रही बायोमीट्रिक सत्यापन प्रक्रिया को अचानक रोक दिया गया। संस्थान प्रशासन ने सर्वर खराबी से सत्यापन प्रक्रिया प्रभावित होने की बात कहते हुए परीक्षा को रद्द कर दिया। इससे नाराज अभ्यर्थियों ने हंगामा किया। पीजीआई की ओर से हॉस्पिटल अटेंडेंट और नर्सिंग ऑफिसर भर्ती की मुख्य परीक्षा रविवार.