लखनऊ। दिल्ली से नेपाल की राजधानी काठमांडो जाने वाली दो उड़ानें खराब माैसम के चलते लखनऊ डायवर्ट कर दी गईं। काफी देर तक इंतजार के बाद भी जब काठमांडो में माैसम सामान्य नहीं हुआ तो विमानों को वापस दिल्ली रवाना कर दिया गया।एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक शनिवार रात काठमांडो का मौसम अचानक बिगड़ गया। इसके कारण वहां विमान संचालन में दिक्कतें आईं। दिल्ली से काठमांडो पहुंची एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-223.