दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित INDIA गठबंधन की महारैली में विपक्षी नेताओं ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की तो वहीं तेजस्वी यादव ने इस लड़ाई को वोटरों बनाम चीटरों की जंग बताया.