सीपीएम नेता सुजन चक्रवर्ती ने कहा कि दिल्ली में बीजेपी और सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक मंच पर आने का मतलब ये नहीं है कि बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी के साथ कोई गठबंधन हो गया. दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन के सभी दलों ने एक सुर में चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा.