चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के कारण करवा चौथ पर चांद के दर्शन नहीं हुए. गोड्डा की महिलाओं ने बिना चांद देखे व्रत तोड़ा. जानें पूरी खबर. सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत हर्षोल्लास के साथ मनाया. चांद निकलने और अर्घ्य देने का निर्धारित समय रात 8:10 बजे था. महिलाएं पूजा की थाली लेकर घरों की छत, बालकनी और मैदान में चांद के दीदार के लिए आसमान निहारती रहीं.