Jamshedpur News: परसूडीह-खासमहल मंडी के कारोबारियों ने कृषि उत्पादन बाजार समिति द्वारा दुकानों और गोदामों के किराये में पांच रुपये प्रति वर्ग फीट की वृद्धि का विरोध किया। शनिवार को उन्होंने काला बिल्ला लगाकर कारोबार किया और फैसला वापस लेने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि बिना विचार-विमर्श लिया गया निर्णय उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालेगा। किराया वृद्धि वापस नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।, Jamshedpur Hindi News.