Cleanliness Campaign:अयोध्या दीपोत्सव से पहले राम की पैड़ी और सरयू घाट पर महा स्वच्छता अभियान चला. श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया. Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले 10वें दीपोत्सव से पहले नगर निगम ने एक सप्ताह तक महा स्वच्छता अभियान चलाया, अंतिम दिन राम की पैड़ी और सरयू घाट पर महापौर, साधु-संतों, स्कूली बच्चों और श्रद्धालुओं ने सफाई कर स्वच्छ अयोध्या का संदेश दिया.