जगनेर। क्षेत्र के बसेडी जगनेर मार्ग से देवरी जलालपुर मार्ग पर नदी के उपर 3 करोड़ 56 लाख की लागत से लघु सेतु पुल निर्माण के लिए सांसद फतेहपुर सीकरी राजकुमार चाहर व विधायक भगवान सिंह कुशवाह सोमवार को भूमि-पूजन करेंगे। विधायक ने कहा क्षेत्र के लोगों को बारिश के मौसम में देवरी-जलालपुर मार्ग के से आने जाने में परेशानी होती थी। पुल निर्माण से राहत मिलेगी।