भारतीय ग्रामीण संस्कृति एवं खान-पान से प्रभावित हुए इंग्लैंड के पर्यटक. चंबल सफारी, होलीपुरा की हवेलियां एवं बटेश्वर के मंदिर देखने के लिए आने वाले विदेशी पर्यटकों को ग्रामीण संस्कृति, खान-पान एवं परंपराएं लुभाने लगी हैं। रविवार को जरार भ्रमण पर निकले इंग्लैंड के पर्यटक होली चौराहे पर पहुंचे तो कढ़ाई में बनती लच्छेदार और मलाईदार रबड़ी को देख कर उनके पैर ठिठक गए। अपने गाइड प्रदीप जैन से रबड़ी के बारे.