Lucknow News: लखनऊ में रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन में ‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा’ थीम पर यातायात माह का शुभारंभ हुआ। एक से 30 नवंबर तक चलने वाले अभियान में पांच ई के आधार पर बाइक, कार और भारी वाहन चालकों को जागरूक किया जाएगा। पुलिस ने हेलमेट पहनने, तेज गति और गलत दिशा में वाहन न चलाने की अपील की। दुर्घटना पर 112 या 108 को सूचना देने को कहा गया।