गलियों में जमा गंदा पानी, उन पर भिनभनाते मच्छर, हर तरफ फैली दुर्गंध, यह हालात हैं शहर के पाश क्षेत्र अग्रसेन कॉलोनी की। चार माह से चार-पांच गलियों में जमा है गंदा पानी, टैंकर भेजकर खानापूर्ति करने का आरोप दो-तीन दिन में समाधान का मिला आश्वासनफोटो 36 व 37 संवाद न्यूज एजेंसी सिरसा। अग्रसेन कॉलोनी में सीवरेज व्यवस्था की बदहाली से करीब 500 से 600 परिवारों का जीना मुहाल हो गया है।