Aligarh News: अलीगढ़ के सासनीगेट थाना क्षेत्र में शनिवार रात बाइक सवार दो युवकों ने अरविंद कुमार का मोबाइल फोन झपट लिया। घटना शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा के आवास के पास हुई, जहां अरविंद अपने परिचित से बात कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं मिला। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।, Aligarh Hindi.