अवैध सट्टेबाजी के सबसे बड़े सिंडिकेट 'महादेव ऐप' के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया है. इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस के तहत हिरासत में लिए गए चंद्राकर के खिलाफ CBI और ED की जांच में कई बड़े खुलासे हुए हैं. ट्रांजिट रिमांड और मेडिकल जांच के बाद जांच एजेंसी उसे सोमवार को रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी.