Gurgaon News: गुरुग्राम में झाड़सा पुलिस चौकी को गांव झाड़सा में सात वर्षीय बच्चा अकेला घूमता मिला। पूछताछ में उसने बताया कि वह घर का रास्ता भटक गया था। पुलिस ने उसके पिता सूरज जाटव से संपर्क किया, जो गांव तिगरा की झुग्गियों में रहते हैं। बच्चे के लापता होने से परिवार परेशान था। बेटे के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।, Gurgaon Hindi News - Hindustan.