जयपुर, एक नवंबर (भाषा) राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में दिवाली से पहले मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो प्रतिष्ठानों पर छापेमारी…. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जब्त घी की कीमत करीब 1.60 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार, सीआईडी अपराध शाखा ने स्थानीय पुलिस और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के साथ मिलकर राज्यव्यापी अभियान के तहत यह कार्रवाई की।