अलवर जिले के रामगढ़ क्षेत्र के खानपुर गांव के एक ट्रक चालक की गुजरात के मोरबी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव 24 अक्टूबर को नाले में मिला था। परिजनों ने साथ गए चालक पर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले में जीरो एफआईआर दर्ज की है।