मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को राजधानी में उत्सव और देशभक्ति से जुड़े आयोजन होंगे। लाल परेड ग्राउंड. राज्योत्सव में मोनाली ठाकुर की प्रस्तुति, 102 विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति लाल परेड ग्राउंड में सुबह 11 बजे कृषि प्रदर्शनी, विकास दीर्घा, महिला उद्यमिता मंडप और देशज व्यंजन मेले की शुरुआत होगी। मोहन यादव तीन दिवसीय राज्योत्सव का शुभारंभ करेंगे। समारोह में 71 बच्चे सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गायन करेंगे।