Kanpur News: कानपुर दक्षिण के किदवईनगर स्थित कंजड़पुरवा बस्ती में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने ड्रोन निगरानी के बीच छापेमारी की। डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी के नेतृत्व में 135 पुलिसकर्मियों ने करीब 35 घरों की तलाशी ली। कार्रवाई में सागर, अरमान और अंजली पकड़े गए तथा उनके पास से लगभग 9 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि बस्ती की 15 दिन निगरानी की गई थी।, Kanpur Hindi News.