कानपुर के गंभीरपुर गांव में प्रेमिका से मिलने गए युवक की उसके पति और परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने महिला और उसकी सास को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं। साढ़ थाना क्षेत्र के गंभीरपुर गांव में शनिवार रात एक महिला के घर पहुंचे प्रेमी युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। भोर पहर स्वजन शव लेकर साढ़ थाना पहुंच गए तो पुलिस को जानकारी हुई।