उत्तर प्रदेश शासन ने आईपीएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिसमें कानपुर से दो डीसीपी और पांच एडीसीपी का गैर जनपद स्थानांतरण हुआ है। उत्तर प्रदेश शासन ने आइपीएस अधिकारियों में फेरबदल किए हैं। इसमें शहर के दो डीसीपी और पांच एडीसीपी के गैर जनपद तबादले किए गए हैं, जिसमें दो अधिकारी एडीसीपी से प्रोन्नति होकर डीसीपी बन चुके थे। वहीं, शहर को दो आइपीएस अधिकारी शहर को मिले हैं।