मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले के पोंडी गांव की उजियारो बाई ने अपने दृढ़ संकल्प और सामुदायिक भागीदारी से जंगल बचाने के साथ-साथ गांव की पानी की समस्या का भी समाधान करने में अहम भूमिका निभाई है। करीब दो दशक पहले उन्होंने 'जंगल बचेगा तो पानी बचेगा' का संदेश लेकर वन संरक्षण की मुहिम शुरू की। ग्रामीणों को साथ जोड़कर पेड़ों की कटाई और जंगलों में आग रोकने के लिए सामुदायिक निगरानी.