राजस्थान के पंचायत चुनाव में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की लोकप्रियता वोटों में नहीं बदल सकी। जोधपुर में 11 लाख फॉलोअर्स वाले हिम्मताराम खदाव तीसरे स्थान पर रहे, वहीं भीलवाड़ा में यूट्यूबर पवन साहू की पत्नी कोमल साहू भी सरपंच चुनाव हार गईं। सोशल मीडिया पर लाखों के फॉलोअर्स होना चुनाव में जीता नहीं सकते हैं। जोधपुर जिले में ऐसे ही एक और इन्फ्लूएंसर को सरपंच चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।