दुर्ग जिले के भिलाई, रिसाली और भिलाई-चरोदा नगर निगमों की मतदाता सूची में हजारों मतदाताओं के नाम गलत वार्डों में दर्ज पाए गए हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने इस गंभीर त्रुटि का संज्ञान लेते हुए 15 अधिकारियों को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।