फरीदाबाद। पानीपत में आयोजित अंडर-11 राज्य स्तरीय रस्साकशी प्रतियोगिता में फरीदाबाद की बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में जिले की खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और दमखम का परिचय देते हुए पदक मुकाबले में कैथल की टीम को हराकर जीत दर्ज की।इससे पहले फरीदाबाद की टीम ने प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में जगह बनाई थी लेकिन यहां उसे पंचकूला की टीम के खिलाफ हार का.