फरीदाबाद में बीजेपी की पदयात्रा के कारण मरीजों को नागरिक अस्पताल पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रास्ते बंद होने से एंबुलेंस को 15 मिनट का सफर तय करने में डेढ़ घंटे लगे, जिससे कई मरीजों को एम्स रेफर करना पड़ा। भाजपा की पदयात्रा के चलते रविवार को मरीजों को नागरिक अस्पताल तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस की ओर से जगह-जगह रास्ते बंद किए गए थे।