धनबाद के चार प्रखंडों में 1.40 करोड़ की लागत से 55 नए डीप बोरवेल बनेंगे. यह योजना ग्रामीण पेयजल व्यवस्था को मजबूत करेगी और पानी की कमी दूर करेगी. जिले के चार प्रखंडों में ग्रामीण पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 55 स्थानों पर डीप बोरवेल का निर्माण कराया जायेगा. इस योजना पर करीब 1.40 करोड़ रुपये खर्च होंगे.