धनबाद में बिजली व्यवस्था सुधरेगी! जेबीवीएनएल 15.61 लाख खर्च कर पांच प्रमुख स्थानों पर कार्यालयों और सबस्टेशनों की मरम्मत व सुधार करेगा. जानिए पूरी जानकारी. जिले में बिजली व्यवस्था से जुड़े कार्यालयों और सबस्टेशनों की आधारभूत सुविधाएं दुरुस्त करने की तैयारी शुरू हो गयी है. झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के विद्युत आपूर्ति क्षेत्र, धनबाद ने पांच स्थानों पर मरम्मत और रखरखाव से जुड़े सिविल कार्यों के लिए निविदा जारी की.