रांची में नौकरी दिलाने के नाम पर 17 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें फर्जी नियुक्ति पत्र देकर कई बेरोजगारों को चूना लगाया गया। हरमू निवासी ममता कुमारी की शिकायत पर अरगोड़ा थाना में विजय कुमार सिन्हा और पिंटू साहू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।