महासमुंद के बागबहरा वन परिक्षेत्र में तेंदुआ की दहशत है.यहां के पंडरीपानी गांव में तेंदुए ने घर में घुसकर बकरी का शिकार किया. महासमुंद : बागबाहरा वन परिक्षेत्र पंडरीपानी गांव के आसपास तेंदुए की मौजूदगी ने ग्रामीणों की दहशत बढ़ा दी है. पंडरीपानी गांव में शुक्रवार रात तेंदुआ ग्रामीण के घर में घुसकर दलान में बंधी बकरी का शिकार कर लिया. इस घटना में बकरी की मौत हो गई.