दरभंगा स्नातक सीट पर बड़ा उलटफेर हुआ है. आरजेडी के अनिल झा ने बीजेपी के सर्वेश कुमार को हरा दिया है. रिपोर्ट- वरुण ठाकुर. दरभंगा: बिहार विधान परिषद चुनाव की आठवीं सीट का भी परिणाम घोषित हो गया है. दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र पर राष्ट्रीय जनता दल ने बड़ा उलटफेर करते हुए भारतीय जनता पार्टी को हरा दिया है. दूसरी वरीयता के वोट की गिनती के बाद हार-जीत का फैसला हुआ है.