भागलपुर के घोघा में एक जलपान दुकान के 25 वर्षीय दुकानदार टिंकू कुमार की शटर खोलने के दौरान करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे घोघा बाजार और मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। भागलपुर जिले के घोघा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोलसड़क पर एक जलपान की दुकान में मंगलवार की सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई।