इस बार बाजार में पारंपरिक आभूषणों के साथ मीनाकारी वाले सिक्के और विशेष गिफ्ट पैक जैसी नई श्रृंखलाएं ग्राहकों को खूब लुभा रही हैं। धनतेरस और दीपावली की रौनक अब सराफा बाजार में भी दिखाई देने लगी है। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। कोई अपनों को उपहार देने के लिए चांदी के सिक्के पसंद कर रहा है तो कोई हाथी, कछुए और मछली जैसी आकर्षक आकृतियों की खरीदारी में.