Dehradun News: स्वास्थ्य विभाग के अधीन अस्पतालों में एक नवंबर से शीतकालीन समय लागू हो गया है। सोमवार से ओपीडी सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक चलेगी, जबकि पहले समय सुबह आठ से दो बजे तक था। यह बदलाव कोरोनेशन अस्पताल, प्रेमनगर, रायपुर, डोईवाला, ऋषिकेश उप जिला अस्पताल सहित सभी विभागीय अस्पतालों में लागू होगा। अस्पताल प्रभारियों और डॉक्टरों को समय पर सेवाएं, जांच और दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश.